1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली: फैशन डिजाइनर श्रुति कश्यप मास्क तैयार कर लोगों मे नि:शुल्क बांट रही

बरेली: फैशन डिजाइनर श्रुति कश्यप मास्क तैयार कर लोगों मे नि:शुल्क बांट रही

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली: फैशन डिजाइनर श्रुति कश्यप मास्क तैयार कर लोगों मे नि:शुल्क बांट रही

{ दीपक की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस महामारी के दौर में एकतरफ उससे लड़ रहे डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की फौज है तो ऐसे भी कोरोना योद्धाओं की कमी नहीं है, जो अपने तरीके से इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में समाज की मदद कर रहे हैं।

ऐसी ही एक कोरोना योद्धा बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के महोल्ला परा की रहने वाली फैशन डिजाइनर श्रुति कश्यप भी है। उन्होने न केवल घर पर मास्क सिलकर अपने महोल्ले में इसकी निशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित की, बल्कि ग्रामीणों को मास्क पहनने से महामारी से होने वाले बचाव के लिए जागरूक भी किया।

फैशन डिजाइनर श्रुति कश्यप अपने भाई अनिल कश्यप के साथ मास्क बनाने में जुटी हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जो हल्ला मचा और उसमें अब मास्क की कमीं सामने आई। श्रुति ने भाजपा सांसद धर्मेंन्द्र कश्यप को मास्क बनाते हुए वीडियो वायरल देखकर मास्क बनाने की ठान ली। श्रुति कश्यप फ्री में लोगों को मास्क बांट रही हैं।

बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग कलर के वह मास्क बना रही हैं। अब तक एक हजार के करीब मास्क लोगों को बांट चुकी हैं। श्रति कश्यप का कहना है कि वह पांच कपड़े के थान अलग अलग कलर के लेकर आई थी।

इनसे वह मास्क बना रही हैं। बच्चों के लिए अलग साइज का मास्क बना रही हैं। पुरुषों को वह ग्रीन कलर का मास्क बनाकर दे रही है। मास्क बनवाने मे परिवार के अन्य सदस्य भी उनकी मदद करते है। श्रुति कश्यप ने कहा कि जो कपड़ा उनके पास है उसको वह मास्क बनाने में लगा देंगी।

इसके बाद वह दूसरा कपड़ा लाएगी मास्क की कोई कमीं नहीं होने देगी। उन्होने कहा जब तक कोरोना महामारी का अंत नही हो जाता। उनकी मास्क तैयार कर जरूरतमंदों को बांटने की मुहिम जारी रहेगी। उन्होने कहा वो लोगों को फ्री मास्क देंगी वैसे तो उनकी प्लानिंग थी कि मास्क मोहल्ले मोहल्ले जाकर लोगों को दें।

लेकिन अब लोग स्वयं ही उनके घर आ रहे हैं तो वही लोगों को मास्क दे देती है। फैशन वीक मे मिला,पहला स्थान श्रुति कश्यप ने फरीदपुर क्षेत्र के एक निजी कॉलेज से इंटर की परीक्षा उर्तीण की। इसके बाद श्रुति ने बरेली के आईआईएफटी फैशन डिजाइनिंग इंस्टीयूट मे ड्रेस मेकिंग का प्रशिक्षण शुरू किया।

प्रशिक्षण के दौरान श्रुति कश्यप ड्रेस मेकिंग मे अपना स्थान बनाना शुरू कर दिया। बीते एक मार्च को लखनऊ के फैशन वीक मे श्रुति कश्यप अपनी डिजाइन की गई ड्रेस पहनकर उतरी। तो उनकी ड्रेस को पहला स्थान मिला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...