बरेली के हार्टमैन कॉलेज के पास स्थित बाबा रामदास हनुमान मंदिर सौ साल से ज्यादा पुराना है और कल इस मंदिर में एक ऐसा चमत्कार हुआ जिसे देखकर लोग दंग रह गए है।
दरअसल कल मंगलवार के दिन सुबह आरती के समय मंदिर में हनुमान जी की गदा अपने आप हिलने लगी।
जिसकी तस्वीरें वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सूबे के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल इस मंदिर के अध्यक्ष हैं।
जब इन सब बातों के बारे में उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने कहा है की इन तस्वीरों से लगता है कि भगवान की असीम अनुकंपा बरेली शहर पर है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि जल्द ही हम लोगों को कोरोना नाम की इस महामारी से भी निजात मिलेगी क्योंकि हनुमान जी का आशीर्वाद अब हमारे ऊपर है।