जिला बरेली के नवाबगंज स्थित अम्बेडकर पार्क तिराहे के पास अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने काफी संख्या में इकठ्ठा होकर कैंडल मार्च निकालकर व 2 मिनट का मौन धारण करके हाथरस की बिटिया को श्रंद्धांजलि दी ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को फांसी नहीं दी जाती तब तक बाल्मीकि समाज विरोध जारी रखेगा।
साथ ही उन्होंने हाथरस के डीएम को हटाए जाने की मांग की है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जताते हुए नारा लगाया मनीषा हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है।
इसके साथ साथ संगठन के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश नजर आया। संगठन के तहसील अध्यक्ष विनोद वाल्मीकि वाह मदन गांधी ने कहा जब तक मनीषा को इंसाफ नहीं मिल जाता वह अपना विरोध जारी रखेंगे।
कैंडल मार्च के मौके पर करण बाल्मीकि के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।