1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली – महीनों से बंद पड़े स्कूल व कॉलेज खुलने के बाद फिर से स्कूलों व कॉलेज में लौटी रौनक

बरेली – महीनों से बंद पड़े स्कूल व कॉलेज खुलने के बाद फिर से स्कूलों व कॉलेज में लौटी रौनक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली – महीनों से बंद पड़े स्कूल व कॉलेज खुलने के बाद फिर से स्कूलों व कॉलेज में लौटी रौनक

बरेली के कस्बा रिठौरा में दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज और श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल फिर से रौनक देखने को मिल रहा है। पूरे देश मे कोरोना जैसी महामारी फैली थी। जिस वजह से सारे स्कूल कॉलेज बंद थे। अब सरकार के आदेश के बाद इन कॉलेज और स्कूलों को खोला गया है।

जिसमें पूरी तरीके से सरकारों के नियमों को पालन कराया जा रहा है। जिसमें बच्चों को मास्क पहनना अनिवार्य है। थर्मल स्कैनिंग हो रही है, साथ ही सोशल डिस्टेंट का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। कुछ बच्चों ने बताया हमें काफी दिनों से कॉलेज खुलने का इंतजार था। क्योंकि जो पढ़ाई ऑनलाइन से हम करते हैं। उससे हमें समझ नहीं आता है।

स्कूल व कॉलेज की पढ़ाई का बात ही कुछ और होती है। पूरी तरीके से समझ में आता है, ना समझ आने पर टीचर से बार-बार पूछ सकते हैं और सही ज्ञान प्राप्त होता है। कॉलेज में कक्षाएं लगने से बच्चों के चेहरे पर काफी खुशी का माहौल दिखा। वहीं दरवारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि दिन प्रतिदिन छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। छात्र ऐसी महामारी के समय मे भी पढ़ाई करने में दिलचस्पी ले रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...