बाराबंकी जनपद की नगर कोतवाली में आज समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष एक दिव्यांग कार्यकर्ता के साथ सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और एमएलसी राजेश यादव के विरुद्ध की गयी अभद्र भाषा के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे थे।
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के आशीष सिंह आर्यन की अगर माने तो पुलिस ने उन्हें जमकर पीटा और लॉकअप में बंद कर दिया।
दिव्यांग कार्यकर्ता ने ने बताया कि उसे भी पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा है और लॉकअप में बंद कर दिया है है जबकि वह शांति के साथ शिकायती पत्र लेकर आये थे।
यूजन सभा के जिलाध्यक्ष पर हुयी बर्बरता की सुचना पाकर सपा के नेताओं का जमावड़ा कोतवाली में लग गया।
बाराबंकी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज मोहम्मद अयाज ने बताया कि शिकायती पत्र लेकर आये युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पर पुलिस ने जो बर्बरता दिखाई है उससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और पुलिस के खिलाफ विरोध का बिगुल फूकेंगे।
हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बना कर पुलिस के खिलाफ सडकों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।