बाराबंकी में आज एक तेज रफ्तार कार जबरदस्त हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
जलती कर कैमरे में कैद भी हुई। यह हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित भाजपा कार्यालय के सामने हुआ।
जानकारी के मुताबिक ये तेज रफ्तार कार फैजाबाद से लखनऊ की तरफ जा रही थी। तभी एक टैंकर को ओवरटेक करने के चक्कर में कार उसी में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई।
काफी दूर तक घिसटने के बाद कार आग के गोले में तब्दील हो गई और उसमें सवार दो कार सवार गम्भीर रूप से झुलस गए। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि कार का ड्राइवर मौके से भाग निकला। वहीं हादसे के बाद टैंकर लेकर चालक भी मौके से फरार हो गया।
घायलों ने बताया कि उनकी कार का हादसा टैंकर में टकराने के चलते हुआ है। कार में वह दो दोस्त सवार थे और एक ड्राइवर था। जो मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि वह लोग फैजाबाद से लखनऊ जा रहे थे। कार के किसी दोस्त की थी।