बांदा के ओरन में लॉकडाउन में काम न मिलने से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पर कर्ज भी थे जिससे परेशान हो कर उसने फांसी लगा ली।
बिसंडा थानांतर्गत ओरन चौकी क्षेत्र में कमासिन रोड निवासी सितार प्रजापति (35) पुत्र रामदीन ने सोमवार को दोपहर गांव के बाहर जगई तालाब किनारे पेड़ में अपनी साफी से गले में फंदा कस लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई हैं।