1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा : लॉकडाउन-3 में नहीं मिलेगी कोई रियायत

बांदा : लॉकडाउन-3 में नहीं मिलेगी कोई रियायत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बांदा : लॉकडाउन-3 में नहीं मिलेगी कोई रियायत

बांदा : जिले में सात कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने पर इसे ओरेंज जोन घोषित किया गया है। शासन ने लॉकडाउन-2 की अवधि पूरी होने पर चार मई से 17 मई के लिए लॉकडाउन-3 भी घोषित कर दिया है। ऐसे में लोगों के बीच रियायतें मिलने को लेकर चर्चाएं हैं। लेकिन डीएम ने स्पष्ट किया है कि इस लॉकडाउन में भी किसी तरह की रियायत नहीं मिलेगी। लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने लॉकडाउन-3 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया इस अवधि में भी पूर्व की भांति सख्ती रहेगी। कोई अतिरिक्त छूट नहीं दी जाएगी। सभी लोग लॉकडाउन का अनुपालन करते रहें। उन्होंने कहा कि जनपद में बाहर महानगरों से लोगों का आगमन ज्यादा हो रहा है। इससे संक्रमण बढ़ने की संभावना है। व्यवसायियों व आम लोगों को लॉकडाउन का अनुपालन करना होगा। जिले की सीमाएं उसी तरह सील रहेंगी। जिले के सात हॉटस्पॉट इलाकों में पूरी तरह पाबंदी रहेगी। यहां नामित व्यापारी ही जरूरी सामग्री पहुंचाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...