जनपद बलरामपुर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मिशन शक्ति का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से संबंधित लगाये गए स्टालों का फीता काटकर मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया।
बलरामपुर में मिशन शक्ति का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अभियान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलम्बन में मील का पत्थर साबित होगा।
शारदीय नवरात्र से बासंतिक नवरात्र तक चलने वाले मिशन शक्ति अभियान के बारे में मुख्यमंत्री ने स्वयं लोगों को बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा व शिक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध है और मिशन शक्ति इन्ही को ध्यान में रख कर चलाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति के योजनाओं के बारे में महिलाओं को अधिक से अधिक जागरूक किया जाये। उन्होंने ने कहा कि 1550 थानों और 350 तहसीलों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिये लगभग 553 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया।