हाथरस कांड के विरोध में बाल्मिकी समाज ने किया कैंडल मार्च
सूबे में हाथरस कांड को लेकर जनता द्वारा तो कहीं राजनीतिक दलों द्वारा जताया जा रहा विरोध लगातार जारी है। देवरिया में भी जनता द्वारा विरोध जताया जा रहा और आरोपियों को फांसी देकर न्याय मांगा जा रहा है।
देवरिया में बाल्मीकि समाज के लोगों ने हाथरस की दलित समाज की लड़की के साथ हुए अमानवीय व्यवहार व उसकी हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया।
इस दौरान बाल्मीकि समाज ने मौन धारण कर शहर के आईटीआई स्कूल से मार्च शुरू कर रुद्रपुर मोड़ तक कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया व गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाने की मांग कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाल्मीकि समाज से जुड़े अमित गौतम ने बताया कि हाथरस की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमारी बहन बेटियां आज सुरक्षित नहीं हैं। इनके के साथ तमाम घटनाएं घट रही हैं। जो प्रदेश सरकार के लिये शर्म की बात है। इस घटना के निक्ष्पक्ष जांच की मांग के अलावा आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
अधिवक्ता पी एस गौरी ने कहा कि इस कांड की संवैधानिक तरीके से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को फांसी दी जाए व सीबीआई की जांच हो जिसमें जजों की उपस्थिति में संपन्न किया जाए।
आरोपियों को फांसी की सजा मिले जिससे ऐसे घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।इस दौरान कैंडल मार्च निकाला गया है। रुद्रपुर मोड़ पर हम मृतिका को श्रद्धांजलि देकर अपना ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को भेजेंगे।
हाथरस कांड को लेकर चहुओर विरोध जारी है व आरोपियों को फांसी देने की मांग हो रही है पर सच क्या है व झूठ क्या है, यह सामने आने पर ही इस मामले के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई हो सकेगी।