बलिया: उत्तर प्रदेश सीएम योगी भी एक्शन में , पढ़े पूरी खबर
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर बुलाई गई बैठक में पुलिस के सामने गोली मारकर एक शख्स की हत्या पर अब सियासत गरमा गई है। इसी बीच सीएम योगी भी एक्शन में आ गए है।
उन्होने एसडीएम, सीओ समेत मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
हत्यारोपी भाजपा नेता पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। हत्यारोपी धीरेंद्र भाजपा के सैनिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष है।
आपको बता दें अफरातफरी के बीच विवाद और मारपीट में कई लोग घायल भी हुए हैं।
इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैंं। मृतक के परिजनों ने आरोपी धीरेन्द्र सिंह को बीजेपी विधायक का करीबी बताया हैं। इसी के साथ मौके पर मौजूद पुलिस वालों पर आरोपी को पकड़ने के बाद फरार करवाने का आरोप लगाया है।
घायलों को सीएचसी सोनबरसा पर भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गयी है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी समेत तमाम विपक्षी दलों और उनके नेताओं ने इस घटना के बहाने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने निशाने पर लिया है।
ये जंगलराज नही तो क्या ?
बलिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के करीबी धीरेन्द्र सिंह ने दिनदहाड़े SDM और DSP के सामने ही एक व्यक्ति की गोली मारककर हत्या कर दी… pic.twitter.com/d7jBamv3ef
— Srinivas B V (@srinivasiyc) October 15, 2020
कांग्रेस की यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने ट्वीट किया, ‘ये जंगलराज नहीं तो क्या? बलिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के करीबी धीरेन्द्र सिंह ने दिनदहाड़े SDM और DSP के सामने ही एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।’
उधर समाजवादी पार्टी ने भी घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए प्रदेश नेतृत्व को निशाने पर लिया। एसपी ने ट्वीट किया, सत्ताधीश खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।
सत्ताधीश खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।
बलिया में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है जहां एसडीएम और सीओ के सामने भाजपा नेता ने युवक जय प्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के सामने से गोली मारकर बीजेपी नेता फरार भी हो गया। pic.twitter.com/2Ooc7VuRdi
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 15, 2020
बलिया में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है जहां एसडीएम और सीओ के सामने भाजपा नेता ने युवक जय प्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के सामने से गोली मारकर बीजेपी नेता फरार भी हो गया।