उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के कोतवाली इलाके में एक महिला पीसीएस अफसर ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने 2 साल पहले मनिया नगर पंचायत में कार्यभार ग्रहण किया था।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन सिंह समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिशासी अधिकारी के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उन्होंने लिखा- मैं दिल्ली-मुंबई से बचकर बलिया में चली आई। लेकिन, यहां मुझे रणनीति के तहत फंसाया गया है।
इससे मैं काफी दुखी हूं। लिहाजा, मेरे पास आत्महत्या करने के लिए अलावा कोई विकल्प नहीं है। हो सके तो मुझे माफ कर दीजिएगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अधिशासी अधिकारी को किसने जान-बूझकर फंसाया, इसमें कौन-कौन लोग हैं, यह जांच का विषय है।