बलिया : एक बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया हैं। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर अनूप सिंह ने पुलिस में FIR दर्ज करवा कर कहा है कि उनकी पत्नी विभा सिंह ने ही संपत्ति हड़पने के लिए हत्या की सुपारी दी हैं।
राहत की बात ये है कि अकसर सुस्त रहने वाली बलिया पुलिस ने इस मामले में तुुरन्त कार्रवाही करते हुए दो कथित सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया हैैं।
पुलिस ने विकास लोहार और छोटे सिंह नाम के दो शख्सों को गिरफ्तार किया हैं। इनपर पहले भी हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं।
अनूप सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद का मामला फैमिली कोर्ट बलिया में चल रहा हैं।
अनूप सिंह ने कहा है कि मेरी संपत्ति हड़पने के लिए पत्नी ने सुपारी दी हैं। सुपारी लेने वालों में अनूप सिंह ने छोटे सिंह और विकास लोहार का नाम लिया हैं।
बीजेपी नेता अनूप सिंह ने कहा है कि उनकी पत्नी ने इन्हें मोटी रकम दी हैं। अनूप सिंह का दावा है कि इसका ऑडियो उसके पास है और जरूरत पड़ने पर वो इसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत कर सकता हैं।
अनूप सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके घर में आकर कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अनूप सिंह ने इस मामले में पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की हैं।