1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा अध्यक्ष मायावती की मांग : केंद्र सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और योगी आदित्यनाथ को वापस मठ में भेजे

बसपा अध्यक्ष मायावती की मांग : केंद्र सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और योगी आदित्यनाथ को वापस मठ में भेजे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बसपा अध्यक्ष मायावती की मांग : केंद्र सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और योगी आदित्यनाथ को वापस मठ में भेजे

लखनऊ: हाथरस के बाद बलरामपुर जिले में हुई 22 वर्षीय छात्र के साथ हैवानियत पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला।

मायावती ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यूपी नहीं संभल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि सीएम योगी आदित्यनाथ को हटाकर किसी अन्य को मुख्यमंत्री बनाया जाए।

मायावती यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और योगी आदित्यनाथ को वापस मठ में भेजे।

मायावती ने कहा की हाथरस जिले के बाद बलरामपुर जिले में भी 22 वर्षीय दलित छात्र के साथ हैवानियत की घटना दोहराई गई। छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ और फिर उसकी मौत भी हो गई।

मायावती ने कहा कि हाथरस की घटना के बाद मुझे ऐसा लग रहा था कि शायद यूपी सरकार कुछ हरकत में आएगी। यूपी के मनचले लोग जो बहन-बेटियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, उन पर अंकुश लगाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...