1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भाजपा पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भाजपा पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भाजपा पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भाजपा पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

मायावती ने कहा कि जब भी इनकी सरकार होती है, दलित समाज के लोगों पर जुल्म ज्यादती की घटनाओं में तेजी आ जाती है।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा एंड कम्‍पनी की सरकारें हमारे लोगों का काफी शोषण करती हैं। यह सभी बात पूर्व सीएम मायावती ने मीडिया को संबोधित करते हुए कही।

मायावती ने शुक्रवार बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के उत्थान के मामले में दलित समाज की जमकर उपेक्षा की जाती है।

इतना ही नहीं ये पार्टियां अपने राजनीतिक फायदे और स्‍वार्थ की पूर्ति के लिए इन वर्गों की बहन-बेटियों पर कोई भी जुल्‍म-ज्‍यादती होने पर राजनीतिक ड्रामा भी खूब करती हैं। इसके हाथरस जैसे कई उदाहरण हमारे सामने हैं।

उन्‍होंने कहा कि सच्‍चाई यह है कि कांगेस हो या भाजपा दोनों के राज में दलित समाज का कोई उत्‍थान या विकास नहीं हुआ। इसके उलट उनके साथ बड़े पैमाने पर जुल्‍म और ज्‍यादती हुई है।

सभी विरोधी पार्टिंयां अंदर-अंदर आपस में एक होकर हमारे वर्ग के इन लोगों का शोषण करती है। साथ ही ये हम लोगों को गुलाम बनाए रखना चाहती हैं। इतना ही नहीं, उन्‍होंने अपने विरोधियों पर पार्टी के मूवमेंट को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया है।

उन्‍होंने कहा कि विरोधियों के इशारे पर बाबा साहेब के नाम पर बने अनेकों संगठन और पार्टियां असल में बसपा के मूवमेंट को कमजोर करने के लिए हैं। ये संगठन लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...