{ मनीष शर्मा की रिपोर्ट }
जनपद बहराइच के मटेरा क्षेत्र में दहेज लोभियों ने दहेज के चंद रुपए ना मिलने पर महिला की हत्या कर दी है।
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बार-बार पैसे की मांग की जाती थी हालांकि शादी के दौरान दहेज में फर्नीचर गाड़ी सहित तमाम दहेज के सामान दिया गया था।
इसके बावजूद ससूराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित कर मार डाला। इस घटना के बाद एसपी बहराइच ससुराली पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
बताया जा रहा है कि नवाबगंज निवासी बच्चन खान अपनी पुत्री सोनी का निकाह मटेरा निवासी तसव्वर के साथ 4 साल पूर्व किया था।
निकाह के दौरान ससुरालियों के द्वारा मांगे गए दहेज का सभी सामान भी दिया था लेकिन इसके बावजूद सोनी से बार-बार पैसे की मांग की जाती थी।
पैसे ना मिलने की आवाज में प्रताड़ित कर हत्या कर दी गई इस मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।