रिपोर्ट: नंदनी तोदी
मेरठ: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण अभियान चल रहा है। एक बार फिर योगी राज में मेरठ विकास प्राधिकरण ने एक कोठी पर बुलडोजर चलाया है।
दरअसल 28 मार्च 2019 को पूर्वांचल की जेल से बदन सिंह बद्दो को गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के ले जाया जा रहा था। तब उसने भागने के लिए प्लान बनाया और पुलिस कर्मियों को अपने प्लान में शामिल किया। जब पुलिस रास्ते में मुकुट महल होटल में खाने के लिए रुकी तो बद्दो ने अपने प्लान के मुताबिक 6 पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर नशे में धुत छोड़ दिया और वह से एक लग्जरी कार में भाग निकला, जो उसके गैंग ने पहले से इंतजाम कर रखा था।
बद्दो को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई बार लुक आउट नोटिस जारी किया, लेकिन वे उसे गिरफ्तार नहीं कर सकीं। इसके बाद 28 मार्च 2020 को फिर से लुक आउट नोटिस की अवधि को आगे बढ़ाया गया। बता दें कि, बद्दो पर करीब 40 अन्य मामले दर्ज हैं। इनमें फिरौती वसूलने से लेकर हत्या और हत्या की कोशिश, अवैध हथियार रखने और उनकी आपूर्ति करने, बैंक डकैती जैसे मामले शामिल हैं।
आपको बता दें कि बदन सिंह बद्दो के कोठी पर की गई करवाई हाईकोर्ट की फटकार के बाद की गई है। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार ही मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की कोठी पर गुरुवार को बुलडोजर चलाया गया।