1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘slumdog millionaire’ वाला ये बच्चा अब झोपड़ी काट रहा है अपने दिन? ये है वजह…

‘slumdog millionaire’ वाला ये बच्चा अब झोपड़ी काट रहा है अपने दिन? ये है वजह…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘slumdog millionaire’ वाला ये बच्चा अब झोपड़ी काट रहा है अपने दिन? ये है वजह…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

मुंबई: ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित बॉलीवुड फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ को आज भले ही कई साल बीत गये हो लेकिन इस फिल्म के सभी किरदार आज भी जेहन में है। मुंबई के स्लम में पैदा हुए दो भाइयों जमाल और सलीम की इस कहानी में छोटे सलीम का किरदार निभाने वाला अजहरुद्दीन मोहम्मद इस्माइल था। इस फिल्म के छोटे सलीम यानि अजहरुद्दीन मोहम्मद ने ऐसा किरदार निभाया कि असल जिंदगी में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला ये लड़का इस फिल्म की सक्सेस के बाद सीधे मुंबई के फ्लैट पर पहुंच गया।

लेकिन क्या आप जानते है कि अब ये लड़का कहां है और किस हालत में है। दरअसल, साल 2008 में महज 10 साल के  अजहरुद्दीन को एक ब्रेक मिला। जिसने उस झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चें की किस्मत ही बदल दी। फिल्म का छोटा सलीम असल में बांद्रा के गरीब नगर की झुग्गी में रहता था। लेकिन ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फिल्म की सक्सेस के बाद जय हो ट्रस्ट ने अजहरुद्दीन इस्माइल को 10*10 का फ्लैट दिया था। और 18 साल होने तक ये ट्रस्ट अजहरुद्दीन इस्माइल को 9 हजार रुपये भी देता रहा। लेकिन अजहर ने उन पैसों को अपनी पढ़ाई-लिखाई में लगाने के बजाए गलत संगत मं पड़ कर नशे में खत्म कर दिया।

अजहर गलत संगति में पड़कर ड्रग्स लेने लगा। और उसके बाद बीमार रहने लगा। वहां उसके इलाज के लिए परिवार के पास पैसे नहीं थे। क्योंकि घर में कमाने वाला इकलौता मेंबर अजहर ही था। अजहर के पापा की भी मौत ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ की रिलीज़ के साल भर बाद ही हो गई थी। ऐसे में अजहर के घर की आर्थिक स्थिती काफी खराब होने लगी तो उसने सांताक्रुज वेस्ट में अनुराग प्लाजा का अपना फ्लैट 49 लाख में बेच दिया था। उसके बाद वह बांद्रा वेस्ट की झुग्गी में ही रहने लगा।

लेकिन अजहरुद्दीन मोहम्मद इस्माइल की स्लम में रहने की आदत छूट चुकी थी। वो लगातार बीमार पड़ने लगे। बच्चे की सेहत में कोई सुधार न होता देख, उनकी मां उन्हें लेकर अपने गांव जालना (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) चली गईं। और वो अब भी अपनी मां के साथ वही रहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...