1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजमगढ़: चोर ने अस्पताल से चुराया 10 लाख का वेंटीलेटर

आजमगढ़: चोर ने अस्पताल से चुराया 10 लाख का वेंटीलेटर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आजमगढ़: चोर ने अस्पताल से चुराया 10 लाख का वेंटीलेटर

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश आजमगढ़ में लोटस हॉस्पिटल से वेंटिलेटर चोरी करने वाले चोर को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोर के पास से लगभग 10 लाख रुपए का वेंटिलेटर बरामद किया है।

बता दें, बीते 16 अक्टूबर को शहर के मड़या जयरामपुर स्थित लोटस हॉस्पिटल के डायरेक्टर नीरज कुमार राय ने शहर कोतवाली में रिर्पोट दर्ज कराई थी कि उनके हॉस्पिटल में एक शख्स ने बहुत ही नाटकीय तरीके से लोगों को भ्रमित करके आईसीयू स्टाफ से बोला वेंटिलेटर सर्विस के लिए ले जाना है, डॉक्टर साहब से बात हुई है।

इसके बाद शख्स ने वेंटिलेटर को खोलकर अपने बैग में भर लिया और बाहर आकर एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से फरार हो गया।

पुलिस रिर्पोट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी कि इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि हॉस्पिटल से वेंटिलेटर चोरी करने वाला शख्स रोडवेज तिराहे पर खड़ा है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे रोडवेज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 10 लाख की कीमत के वेंटिलेटर को बरामद कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त पवन शर्मा मउ जिले के घोसी थाना अन्र्तगत ताजपुर गांव का रहने वाला था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...