1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज़मगढ़ : लॉकडाउन में शारब की हो रही होम डिलेवरी

आज़मगढ़ : लॉकडाउन में शारब की हो रही होम डिलेवरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज़मगढ़ : लॉकडाउन में शारब की हो रही होम डिलेवरी

{आज़मगढ़ से ग्यानेंद्र की रिपोर्ट}

यूपी के जनपद आज़मगढ़ से एक मामला सामने आया है। जहा लॉकडाउन के चलते शारब की होम डिलेवरी हो रही है। बताया जा रहा है कि शराब माफिया 3 गुना रेट में शराब घर-घर पहुंचा रहे हैं। बता दे, यहा लक्जरी वाहन से शराब की होम डिलेवरी हो रही है।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक डिलेवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद यह खुलासा हुआ है कि, सरकारी शराब के ठेकों से निकाल कर शराब की होम डिलेवरी हो रही थी। लक्जरी वाहन सवार डिलेवरी ब्वाय के पास से भारी मात्रा में शराब और बियर बरामद की गई।

इसके बाद भी जिले में अभी भी शराब की होम डिलेवरी जारी है। खुलासे के बाद एसपी ने व्हाट्सएप नम्बर 9454458115 जारी किया और जनता से सूचना देने की अपील भी की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...