1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर जेल में बंद आजम खान और उनका बेटा कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती…

सीतापुर जेल में बंद आजम खान और उनका बेटा कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीतापुर जेल में बंद आजम खान और उनका बेटा कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती…

सीतापुर: सपा के वरिष्ठ नेता व रामपुर के सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम कोरोना संक्रमित हैं। जिन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि पिता-पुत्र सीतापुर जिला जेल में बंद हैं और उनकी तबीयत रविवार दोपहर को फिर बिगड़ गई थी।

अस्पताल जाने को राजी नहीं थे आजम खान

रामपुर के सांसद सपा नेता आजम खां पहले अस्पताल में भर्ती होने के लिए राजी नहीं थे। यह खबर प्रशासन तक पहुंची तो एडीएम विनय पाठक, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित, एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह समेत कई अधिकारी आजम खां को अस्पताल चलने को मनाने पहुंच गए।

..तो इस कारण पीजीआई नहीं गए आजम खान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कि अधिकारी सांसद आजम खां को लखनऊ संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कराने को कह रहे थे, पर आजम खां ने जेल से बाहर अस्पताल में भर्ती होने को मना कर दिया। वैसे अधिकारियों के मुताबिक, आजम खां लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करा देने का अनुरोध कर रहे थे, जिस पर एडीएम ने फोनकर डीएम को इस बात की जानकारी दी। डीएम विशाल भारद्वाज ने आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला दोनों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति दी।

29 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले थे पिता-पुत्र

सपा सांसद आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम सीतापुर जिला कारागार में 27 फरवरी, 2020 से बंद हैं। पिछले दो माह से कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज होने से उनकी जिला कारागार से ऑनलाइन पेशी हो रही थी। जेल प्रशासन का कहना है कि नियमित अंतराल पर आजम खां व उनके पुत्र के स्वास्थ्य की जांच होती है। 29 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटीजन जांच की थी, जिसमें दोनों पॉजिटिव मिले। फिर इनका और इनके बेटे का सैंपल आरटी-पीसीआर जांच को भेजा गया। एक मई को आई रिपोर्ट में पिता-पुत्र कोरोना संक्रमित मिले है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...