1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाली अयोध्या की वर्चुअल रामलीला का अयोध्या के साधु संतों ने स्वागत किया

17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाली अयोध्या की वर्चुअल रामलीला का अयोध्या के साधु संतों ने स्वागत किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाली अयोध्या की वर्चुअल रामलीला का अयोध्या के साधु संतों ने स्वागत किया

अयोध्या के लक्ष्मण किला में फिल्मी हस्तियों की 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलने वाली अयोध्या की वर्चुअल रामलीला का अयोध्या के साधु संतों ने स्वागत करते हुए कहा कि अयोध्या पहले से ही राममय है।

ये रामलीला की शुरुआत में फ़िल्म जगत के अभिनेता दारा सिंह के पुत्र विंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका निभाएंगे और असरानी नारद जी की और राजमुराद, शबाज़ खान जैसे लोग इस रामलीला का मंचन करेगे ये बहुत ही अच्छी पहल है।

इससे अयोध्या के संत महंत भी काफी बहुत खुश है। संत महंतो ने योगी आदित्यनाथ जी की इस पहल की प्रशंसा किया और कहा की राम राज्य की शुरुआत हो गयी है।

 

वही जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जनमेजय शरण ने बताया कि पूरी अयोध्या के कण कण में राम है। रामलीला रामजी के जीवन चरित्र से राम जी जन्म राम लीला व राम चरित्र मानस का जन्म अयोध्या में हुआ है तो अयोध्या का संदेश ही रामलीला मय है।

महंतो ने बताया कि भगवान राम की 5 लीलाये हैं, मानस में बाल लीला,विवाह लीला ,वन लीला,रण लीला,और राज्य लीला।

प्रतिभा ठाकुर जो कि फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य है उन्होंने बताया कि लोगों को याद होगा की किस तरह से फ़िल्म अभिनेता दारा सिंह ने रामायण में हनुमान जी की भूमिका निभाई थी।

 

वही अब अयोध्या में होने वाली विर्चुअल राम लीला में दारा सिंह ने पुत्र विंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका निभाएगे और कई अभिनेता इस राम लीला में भाग लेंगे और मंचन करेगे।

ये बहुत खुशी की बात है और यही राम लीला जब हमारे बच्चे देखेगे तो ज्ञान होगा कि कैसे हमारे राम जी थे कैसा उनका चरित्र था कैसे उन्होंने अपना जीवन व्यतीत किया।

 

वही प्रतिभा ठाकुर ने जम कर योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि राम राज्य आ गया है और मांग किया कि हमारे बच्चो को स्कूल में भी गीता और रामायण एक विषय के रूप में पढ़ाया जाये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...