1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अयोध्या: हनुमान गढ़ी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

अयोध्या: हनुमान गढ़ी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अयोध्या: हनुमान गढ़ी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां भगवान का दर्शन पूजन किया।यहां पूजा अर्चना के बाद सीएम योगी कारसेवकपुरम पहुंचे। वहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में अयोध्या के वरिष्ठ संत भी मौजूद रहे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि अयोध्या की जनता को नया त्योहार मिल गया है। दीपोत्सव अयोध्या के जीवन का हिस्सा बन चुका है। 14 वर्षों बाद प्रभु राम अयोध्या लौटे तो जो प्रसन्नता मनाई गई उसी का प्रतिफल दीपों का त्योहार है।

ऐतिहासिक राम मंदिर की नींव पड़ने के बाद पहली बार अयोध्या में मनाया गया दिव्य एवं भव्य दीपोत्सव। मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने की रामलला की आरती।

सीएम योगी ने देशवासियों को ट्वीट करके दी शुभकामनाएं उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा दिवाली की असत्य पर सत्य, कदाचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व प्रकाशोत्सव दीपावली की सभी देशवासियों को अनन्त शुभकामनाएं। कामना करता हूँ कि प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन सुख, शांति, सद्भाव व समृद्धि के उजास से आलोकित हो। शुभ दीपावली…

उन्होंने कहा कि आज समाज की जो प्रसन्नता है उसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी को जाता है। 500 वर्षों का सतत प्रयास सफल हुआ और प्रसन्नता पूर्वक भगवान अपने घर लौटे हैं। सदियों बाद राम मंदिर में भी दिवाली मनाई जा रही है। इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है।

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरयू तट के निकट नवनिर्मित घाट व जलप्रवाह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर किए कार्यों की समीक्षा की और वॉल पेंटिंग की तारीफ भी की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...