अयोध्या में भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज कर दी है।
अयोध्या, बाराबंकी व अम्बेडकरनगर जनपद की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक अयोध्या पहुंचे।
इसके बाद शहर के सुरेंद्र लान में जिलों के जिला पंचायत व ब्लाक चुनाव संयोजकों व जिलाध्यक्षों के साथ की पंचायत चुनाव को लेकर की मंडलीय बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में चुनाव में नाम बढ़वाने, मतदाता पुर्नरीक्षण, परिसीमन तथा आरक्षण के विषय में चर्चा हुई।
चुनाव को लेकर पार्टी को सक्रिय करने का निदेर्शित किया गया।
वही प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है की किस तरह से भाजपा लड़े।
पंचायत चुनाव बैठक में चर्चा इस बात पर भी हुई की इस समय चल रहा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य अच्छे से हो और इस बाबत कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये गए।
वही मतदाता सूची में ना छूटे इसलिए मतदाताओं का नाम और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में भाजपा कार्यकर्ता भी सहयोग करे।
चुनाव को लेकर भाजपा ने मन बनाया है की इस बार बढ़ चढ़ कर पंचायत चुनाव लड़ेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने हाथरस मामले को लेकर कहा कि विपक्ष का काम आरोप लगाना है और हमारी सरकार इसका जवाब माकूल तरीके से देने में सक्षम है।