1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या : जिसने पढ़ी पूरी रामायण वह कर लेगा भाजपा ज्वाइन – मनोज तिवारी

अयोध्या : जिसने पढ़ी पूरी रामायण वह कर लेगा भाजपा ज्वाइन – मनोज तिवारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अयोध्या : जिसने पढ़ी पूरी रामायण वह कर लेगा भाजपा ज्वाइन – मनोज तिवारी

 अयोध्या : जिसने पढ़ी पूरी रामायण वह कर लेगा भाजपा ज्वाइन – मनोज तिवारी

अयोध्या में 9 दिवसीय रामलीला के क्रम में लक्ष्मण किला के अंदर शुक्रवार को भी रामलीला का आयोजन किया गया था।

इस लीला का प्रसारण दूरदर्शन पर भी किया गया। लीला के दौरान मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आए तो लोगों ने इसकी खूब प्रशंसा की।

रामलीला में अंगद की भूमिका निभाने अयोध्या पहुंचे भाजपा के सांसद व भोजपुरी फिल्म के स्टार मनोज तिवारी ने कहा कि जिसने पढ़ी पूरी रामायण वह कर लेगा भाजपा ज्वाइन क्योंकि जब राम की मर्यादा कुछ समझेंगे तो भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई पार्टी अच्छी नहीं लगेगी।

रामलीला से पहले मनोज तिवारी ने यहां लोगों को संबोधित भी किया। संबोधन के दौरान मनोज तिवारी ने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए अयोध्या के विकास कार्यों को भी गिनाया।

मनोज तिवारी ने इस मौके पर कहा कि रामलीला को बचाना बहुत जरूरी है, इसका संरक्षण बहुत जरूरी हैं। क्योंकि हमारे देश मे इतने लोग साक्षर ही नहीं थे तो रामायण पढ़े कैसे होंगे फिर भी राम जी घर-घर में हैं।

सीता जी की मर्यादा घर-घर में है, रावण के अंहकार से भी हर कोई सावधान है, तो रामलीला का जितना प्रचार-प्रसार हो सके बेहतर हैं। आज मैं उसी भूमिका में हूं मैं रामलीला का प्रचार-प्रसार कर रहा हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...