1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या: 5 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलित होंगे , 3 दिन तक चलेगा भव्य दीपोत्सव

अयोध्या: 5 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलित होंगे , 3 दिन तक चलेगा भव्य दीपोत्सव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अयोध्या: 5 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलित होंगे , 3 दिन तक चलेगा भव्य दीपोत्सव

अयोध्या: 5 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलित होंगे , 3 दिन तक चलेगा भव्य दीपोत्सव

अयोध्या: तीन दिवसीय भव्य दीपोत्सव कार्याक्रम में 5 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत सोशल डिस्टैसिंग के साथ मनाई जायेगी दीपोत्सव।

दीपोत्सव कार्याक्रम के दौरान सभी कार्यक्रमो का होगा लाइव प्रसारण। हर स्थानो पर लगाई जायेगी एलईडी डिस्प्ले बोर्ड व एलईडी वैन ताकि जनमानस जिस स्थल पर रहे वही से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आनन्द उठा सके।

कोविड-19 के चलते इस बार के दीपोत्सव कार्यक्रम में आम जनमानस को कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु बहुत ही सीमित संख्या ही अयोध्या में रहेगी।

प्रधानमंत्री द्वारा देश के नाम संदेश के दौरान कोविड-19 से बचाव हेतु जो भी दिशा निर्देश दिये गये है उनका अनुपालन कराया जायेगा।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बताया कि इस बार भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम 11 नवम्बर से 13 नवम्बर तक 03 दिवसीय होगा।

इस बार मुख्य कार्यक्रम के एक दिन पूर्व 12 नवम्बर को साकेत डिग्री कालेज से रामायाण काल पर आधारित 11 झाकियां निकाली जायेंगी जो रामकथा पार्क तक जायेगी।

शोभायात्रा में निकाली जा रही झाॅकियो में सचित्र पात्र होंगे जो रामायण काल में घटित घटनाओ का सचित्र दृश्य प्रस्तुत करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...