{ प्रवीण की रिपोर्ट }
खबर ग्रेटर नोएडा से है जहां लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार युवक ने हथौड़ी लेकर एटीएम बूथ तोड़कर पैसे लूट का प्रयास किया।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी के पास गंगा पब्लिक स्कूल के गेट पर लगे एटीएम बूथ में युवक हथौड़ी लेकर तोड़ने लगा।
गश्त कर रही पुलिस ने लूटेरे को वही धर दबोचा, आपको बता दे, यह घटना देर रात 3:30 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के पकड़ते ही सोसाइटी के एक युवक ने अपने मोबाइल में वीडियो बना ली। एटीएम बूथ लूट का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।
इसके पास से हथौड़ी बरामद हुई है और यह बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौर सिटी फोर्थ के पास की घटना है।