1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर स्थित पुलिस स्टेशन पर हमला, लोगों ने पुलिस स्टेशन पर पत्थर फेंके

शाहजहांपुर स्थित पुलिस स्टेशन पर हमला, लोगों ने पुलिस स्टेशन पर पत्थर फेंके

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहजहांपुर स्थित पुलिस स्टेशन पर हमला, लोगों ने पुलिस स्टेशन पर पत्थर फेंके

शाहजहांपुर स्थित पुलिस स्टेशन पर हमला, लोगों ने पुलिस स्टेशन पर पत्थर फेंके

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। एक के बाद एक अलग-अलग शहरों गैंगरेप की घटनाएं सामने आ रही हैं।

इस बीच शाहजहांपुर में पुलिस स्टेशन पर हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार तकरीबन 50 लोगों की भीड़ ने शाहजहांपुर स्थित पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया।

लोगों ने पुलिस स्टेशन पर पत्थर फेंके, जिसमे कई पुलिसवाले घायल हो गए हैं। इस घटना में 4 पुलिसकर्मियों को चोट आई है, जिसमे एक इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

घटना के बाद अडिशनल सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस संजय कुमार ने कहा कि हम घटना के दौरान वीडियो फुटेज की जांच कर रहे हैं। जिसके बाद हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...