रिपोर्ट : वरूण मिश्रा / मोहम्मद आबिद
उन्नाव : देश में रोहिंग्याओं को लेकर काफी विवाद रहा है और आज इसी कड़ी में उन्नाव में एटीएस टीम की 6 सदस्यीय टीम ने मो. शाहिद के घर पर छापा मारा और मोहम्मद शाहिद की पत्नी से पूछताछ की।
एटीएस की 6 सदस्यीय टीम ने कई घंटे तक शाहिद की पत्नी से पूछताछ की है बतादें की मो. शाहिद की एटीएस की टीम पहले ही गिरफ्तारी कर चुकी है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर लखनऊ में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि मो. शाहिद बांग्लादेश से रोहिंग्या लोगों को देश में एंट्री कराता था, फिर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर मीट फैक्टरियों के अलाव दूसरी फैक्टरियों में नौकरी दिलाता है।
लखनऊ में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मो शाहिद के बारे में खुलासा करते हुए कहा की शाहिद उनको भारत में एंट्री कराने और काम दिलाने के एवज में मोटी रकम ऐंठता था और उन्नाव में स्थित बंथर इंड्रस्ट्रियल एरिया में संचालित स्लाटर हाउस में लेबर कॉन्ट्रेक्टर के तौर पर काम करता था।
आपको बता दें कि यूपी एटीएस की 8 सदस्यीय टीम सीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में आई थी और अचलगंज के बंथर स्थित एक स्लॉटर हाउस से शाहिद नाम के लेबर कॉन्ट्रेक्टर को उठाया और सदर कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद टीम शाहिद को लेकर शहर के मोहल्ला कासिम नगर स्थित उस मकान में पहुंची जहां शाहिद का परिवार रहता है।
एटीएस के साथ सदर कोतवाली का पुलिस बल भी शाहिद के घर दाखिल हुआ और छानबीन की। स्लाटर हाउस में लेबर कॉन्ट्रेक्टर मो. शाहिद की पत्नी हलीमा खातून की बैग से एटीएस को 5 लाख की नगदी, 8 पासपोर्ट, फ्लाइट के टिकट, अलीगढ़ के अलावा कई जिलों व प्रांत के अलग-अलग नामों से आधार कार्ड, बैंक पास बुक व अन्य दस्तावेज पाए गए है। वहीं अब पुलिस ने शाहिद पर कार्रवाई कड़ी कर दी है।