1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जयमाल के वक्त स्टेज पर ही दुल्हन ने दूल्हे से पूछा क्लास 1 का एक सिंपल सवाल, नहीं बता पाया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

जयमाल के वक्त स्टेज पर ही दुल्हन ने दूल्हे से पूछा क्लास 1 का एक सिंपल सवाल, नहीं बता पाया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जयमाल के वक्त स्टेज पर ही दुल्हन ने दूल्हे से पूछा क्लास 1 का एक सिंपल सवाल, नहीं बता पाया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

महोबा: कोरोने के इस भयावह तबाही के बीच लोग शादियां कर रहे हैं, हालांकि शादियों की इजाजत सरकार ने भी दिया है। शादियों के लिए सरकार ने कोरोना गाइडलाइन जारी किया है, जिसका पालन कर लोग शादियां कर रहे हैं। कोरोना काल में शादी का एक ऐसा मामला यूपी के महोबा जिले से सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दुल्हन की तारीफ करने से चूकेंगे नहीं। दुल्हन ने जयमाला के समय दूल्हे से क्लास वन का एक सवाल पूछ लिया, दूल्हा सवाल का जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

आपको बता दें कि ममला जिले के पनवाड़ी कस्बे की है, सवाल का जवाब न दे पाने के कारण दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। सारी रात लोग दुल्हन को शादी के लिए मनाते रहे, लेकिन दुलहन नहीं मानी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलीस ने भी समझौता करना का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन के फैसले को कई डिगा नहीं पाया। मामला उलझता देख पुलिस ने वर पक्ष से चार लाख रुपए नकद राशि दिलवाई। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।

आपको बता दें कि पनवाड़ी कस्बा के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार की रात शादी समारोह का आयोजन था। महोबकंठ थाना क्षेत्र के धवार से दूल्हा बरात लेकर आया था। हाथों में मेहंदी और सोलह श्रृंगार करके दुल्हन जममाल लेकर स्टेज पर पहुंची। दूल्हे के पीछे उसके दोस्त और दुल्हन के साथ उसकी सहेलियां भी हंसी ठिठोली कर रही थी।

इन सब के बीच दुल्हन को दूल्हे के हावभाव और बातचीत देखकर शक हुआ तो उसने एक शर्त रखी, जिसे पहले लोगों ने मजाक समझा। दुल्हन ने भरी महफिल में कहा कितना पढ़े हो पहले दो का पहाड़ा सुनाओ तभी जयमाल डालूंगी, दुल्हन के इस सवाल से दूल्हा भौचक्का हो गया। वह दो का पहाड़ा नहीं बता पाया।

दूल्हे के उत्तर ना देने पर पंडाल में सन्नाटा छा गया, फिर कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन जिद पर अड़ गई। वह दूल्हे से बोली पहाड़ा नहीं आता तो शादी नहीं होगी। घरवालों ने दुल्हन से ऐसे समय में इस तरह की बात न करने को कहा लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन को मनाने में घर वाले और रिश्तेदार जुट गए। पूरी रात मान मनौव्वल का सिलसिला जारी रहा लेकिन दुल्हन नहीं मानी। जिसके कारण पूरी बारात मायूस होकर लौट गई। पनवाड़ी थानाध्यक्ष की मानें तो शनिवार को दोनों पक्षों के लोगों में बातचीत के मुताबिक लड़की पक्ष को चार लाख रुपए नकद राशि दिए। दोनों पक्षों में जो भी खर्चा हुआ था उसके समायोजन के बाद रुपए वापस किए और फिर बरात बिना दुल्हन बैरंग लौट गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...