दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों से केंद्र को तत्काल और बिना शर्त बातचीत करनी चाहिए। बता दें किसान लगातार चार दिनों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी के सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) ने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने केंद्र से कहा कि उसे तत्काल किसानों से मिलना चाहिए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘केंद्र सरकार को किसानों से तत्काल बिना शर्त बातचीत करनी चाहिए।’
केंद्र सरकार किसानों से तुरंत बिना शर्त बात करे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 29, 2020
आप के वरिष्ठ नेता और मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद नगर निकाय चुनावों के लिए प्रचार करने की खातिर दिल्ली छोड़ कर पूरी तरह से गैरजिम्मेदारी दिखाई है, जबकि लाखों किसान उनसे बातचीत के लिए दिल्ली की सीमा पर इंतजार कर रहे हैं।
देश के गृह मंत्री भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए..हैदराबाद नगर निगम चुनाव प्रचार कर रहे है। रैली रोड शो के बाद 20 मिनट से हैदराबाद में सभी चैनल पर लाइव, जल भराव और नालों पर चर्चा कर रहे हैं।
और @ndtvindia को दिल्ली में बैठे किसान की पड़ी है।#WhereIsAmitShah pic.twitter.com/iylMqa940L
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) November 29, 2020
भारद्वाज ने कहा कि अमित शाह एक तरफ किसानों से कह रहे हैं कि उनके प्रदर्शन के कारण कोरोना वायरस के मामले बढ़ सकते हैं और वहीं दूसरी तरफ दावा कर रहे थे कि उनके हैदराबाद रोड शो में बड़े पैमाने पर लोगों की भागीदारी थी। यह दर्शाता है कि ‘कोई सामाजिक दूरी नहीं रखी गई थी।’
अमित शाह जी किसानों को उपदेश दे रहे थे कि उनकी वजह से कोरोना फैलेगा और अभी खुद प्रेस कांफ्रेंस कर के कह रहे हैं कि मेरे रोड शो में पैर रखने के लिए एक इंच की भी जगह :नहीं थी।
इस तरह के गृह मंत्री देश के लिए चिंता का विषय है। : .@Saurabh_MLAgk#WhereIsAmitShah pic.twitter.com/9JUAOsYEa3
— AAP Express 🇮🇳 (@AAPExpress) November 29, 2020
उन्होंने आगे कहा, ‘आम आदमी पार्टी का मानना है कि यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पाखंड है और हम इस तरह के गैरजिम्मेदाराना कदम की निंदा करते हैं। आम आदमी पार्टी का मानना है कि ऐसे गृह मंत्री भारत के लिए बहुत खतरनाक हैं।’
हज़ारों लाखों किसान दिल्ली में इन्साफ मांगने पहुंच रहे है, पुलिस बर्बरता कर रही है, अमित शाह के पास समय नहीं है, वो हैदराबाद का निगम चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
क्या आपने ऐसा केंद्रीय गृह मंत्री देखा है ? pic.twitter.com/ZFBsoCi1Hn
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) November 29, 2020
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी मांग करती है कि गृह मंत्री अमित शाह को पहले किसानों की बातों को सुनकर उनकी समस्याओं को हल करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी किसानों के साथ है। हम किसानों का दिल्ली में स्वागत करते हैं। हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे।’’
लाखो किसान सड़को पर आंदोलन कर रहे है, देश के गृह मंत्री अमित शाह जी कल बातचीत की नौटंकी करके आज हैदराबाद में नगर निगम चुनाव के लिए रैली कर रहे है, देश ने ऐसा गैर जिम्मेदार गृह मंत्री कभी नही देखा जिसके लिए किसान से ज्यादा जरूरी निगम चुनाव है। @SanjayAzadSln #मोदी_किसान_विरोधी pic.twitter.com/M9dl9h7jI9
— Ajit Tyagi (@_AjitTyagi) November 29, 2020
पार्टी विधायक और प्रवक्ता आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली की सीमा पर बैठे हजारों किसानों के प्रति केंद्र “असहिष्णु” है। उन्होंने कहा, “किसानों के लिए शर्तें रख कर सरकार कह रही है कि वह किसानों से तब तक बात नहीं करेगी, जब तक कि किसान किसी विशेष स्थान पर जाने की मांग को स्वीकार नहीं कर लेते।’’
"Aam Aadmi Party लंगर से लेकर लाठी तक किसानो के साथ खड़ी है "~@raghav_chadha pic.twitter.com/2h9bTlHQJW
— Siddharth Setia (@ethicalsid) November 29, 2020
आप नेता राघव चड्ढा ने कृषि कानूनों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर हमला बोला और उन्हें किसानों के प्रदर्शन को “कुचलने के लिए समान रूप से जिम्मेदार” ठहराया।
दिल्ली बॉर्डर पर लाखों किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और देश का गृहमंत्री हैदराबाद में रोड शो कर रहा हैं।
इससे खराब गृहमंत्री शायद ही देश को कभी मिला हो – @raghav_chadha #WhereIsAmitShah pic.twitter.com/PbhD2fdCLV
— AAP (@AamAadmiParty) November 29, 2020
राघव चड्ढा ने दावा किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच सांठगांठ और दोस्ती है। वे दोनों मिलकर किसानों को धोखा दे रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया, “अमरिंदर सिंह भाजपा की ओर से काम कर रहे हैं और भाजपा के मुख्यमंत्री बन गए हैं। वह पंजाब के किसानों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शर्तों को स्वीकार करने का निर्देश दे रहे हैं।’’