{ अनुज की रिपोर्ट }
इंडियन एयरफ़ोर्स ने डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ के सम्मान में आसमान से फूलों की बारिश की। साथ ही इंडियन आर्मी अस्पतालों के सामने स्पेशल धुन बजाकर उनका हौसला आफजाई भी किया है।
इसी क्रम में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और पीजीआई में भी इंडियन एयरफोर्स के हेलीकाप्टर से गुलाब के फूलों की बारिश कर उनका सम्मान किया गया।
सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल युनिवर्सिटी (केजीएमयू) में तथा 10 बजकर 22 मिनट पर पीजीआई (ट्रॉमा सेंटर) पर फूलों की वर्षा की गई।
यहां मौजूद डॉक्टर्स नर्स के रूप में कोरोना योद्धाओं ने इसका खुले दिल से स्वागत किया।फूलों की बारिश की इस दौरान डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ ने उनका हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
इसी तरह वाराणसी में भी बीएचयू और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के ऊपर भी फूलों की बारिश की गई।
इसी तरह प्रदेश के अन्य शहरों मेरठ व कानपुर में भी कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया. इस दौरान कई क्विंटल फूल इन योद्धाओं पर बरसाए गए।