भारत और चीन के बीच पैदा हुआ तनाव अब बढ़ता ही जा रहा है। उसी बीच सेना प्रमुख उस इलाके का दौरा भी करके आये है जहां सेनाएं आमने सामने है। अपने इस दौरे के बाद खुद सेना प्रमुख ने भी इस बात को मान लिया है कि इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण है।
आपको बता दे कि गलवान घाटी में सेना पर धोखे से हुए हमले के बाद से ही चीन और भारत का तनाव बढ़ता ही जा रहा है।
सेना प्रमुख ने कहा कि LAC पर हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन सेना हर चुनौती के लिए तैयार है. पिछले तीन महीने से स्थिति नाज़ुक बनी हुई है लेकिन जवानों का मनोबल ऊंचा है।
सेना के मुताबिक, जनरल नरवणे ने दौरे के क्रम में खुद एलएसी पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और उन्होंने फील्ड कमांडर्स से एलएसी पर चीन की तैनाती के बारे में जानकारी ली और इसके अलावा उन्होंने अपने सैनिकों के मनोबल को बढ़ाया।
उन्होनें उम्मीद जाहिर की कि एलएसी पर चल रही टकराव को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है। इससे पहले आपको बता दे, वायुसेना प्रमुख ने चीन सीमा से सटे उत्तर पूर्व राज्य सिक्किम, असम, अरुणाचल, मेघालय के वायुसेना की कॉम्बैट यूनिट्स की आपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया था।