1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीमा तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले सेना प्रमुख नरवणे

सीमा तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले सेना प्रमुख नरवणे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीमा तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले सेना प्रमुख नरवणे

सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की और उन्हें लद्दाख क्षेत्र में जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी दी। सेनाध्यक्ष ने हाल ही में लद्दाख के दो दिवसीय दौरे से वापस लौटे हैं और उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर आगे के क्षेत्रों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान वे हिंसक झड़प में घायल हुए सेना के जवानों से भी मिले थें।

आपको बता दें कि लद्दाख दौरे के दो दिनों में सेनाध्यक्ष नरवणे ने पूर्वी लद्दाख में पीएलए के साथ पॉइंट पर हुए गतिरोध की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के साथ एलएसी पर सभी 65 बिंदुओं पर गश्त करने के लिए सैनिकों को निर्देश दिए।

लद्दाख में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है लेकिन 22 जून के बाद से एलएसी पर शांति है। यह जानकारी वरिष्ठ सैन्य कमांडर्स ने दी। भारी संख्या में दोनों ही पक्षों की सेनाएं एलएसी पर तैनात हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...