नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोमवार को अली अब्बास जफर की विवादास्पद नई सीरीज तांडव की आलोचना की, जिसमें सैफ अली खान ने अभिनय किया। कंगना ने सिरीज को ‘हिंदू फोबिक, एट्रोसियस और ऑब्जेक्शनेबल करार दिया।
View this post on Instagram
वही,कंगना रनौत अपनी नई फिल्म धाकड़ को लेकर सुर्खियों में हैं। रविवार को कंगना ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आई थीं।
आपको बता दे, फिल्म से अर्जुन रामपाल का लुक सामने आया है, जो निगेटिव रोल निभा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपने लुक की झलक दिखाई है।
View this post on Instagram
अर्जुन रामपाल ने अपने लुक को शेयर करते कैप्शन में लिखा, ”शैतान का नया नाम है, रुद्रवीर। इस किरदार को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। यह एक ही समय में खतरनाक, घातक और कूल है। यह रहा मेरा पहला लुक। धाकड़ 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।”
इससे पहले कंगना ने अपना लुक शेयर करते लिखा था, ”वह डरती नहीं है और तेज है। वह एजेंट अग्नि है। भारत की पहली महिला-प्रधान एक्शन फिल्म धाकड़, थिएटर्स में रिलीज हो रही है 1 अक्टूबर 2021 को।” इससे पहले कंगना ने अपनी इस फिल्म को लेकर कहा था कि यह ‘बहुप्रशंसित अंतर्राष्ट्रीय एक्शन क्रू’ धाकड़ फिल्म पर काम कर रहा है जो एक वर्ल्ड क्लास स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी।