उत्तर प्रदेश से 10 और उत्तराखंड से एक के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा
भारत निर्वाचन आयोग ने 11 राज्यसभा सीटों उत्तर प्रदेश से 10 और उत्तराखंड से एक के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।
इनके सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला है। मतदान 9 नवंबर को होंगे और मतगणना भी उसी दिन (9 नवंबर) को ही होगी।
उत्तर प्रदेश से बीजेपी के नीरज शेखर, अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर रामगोपाल यादव, डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव व रवि प्रकाश वर्मा, कांग्रेस के पीएल पुनिया व राज बब्बर और बहुजन समाज पार्टी के जावेद अली खान व राजा राम का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
Voting to be held on 9th November and counting to be conducted on the same day. https://t.co/0P3eVseptB
— ANI (@ANI) October 13, 2020
इन दस में से 9 का भाजपा के खाते में जाना तय है। समाजवादी पार्टी के खाते में एक सीट जा सकती है, जबकि बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस का खाता बंद हो जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर रामगोपाल यादव का सदन जाना लगभग तय माना जा रहा है।