सुशांत सिंह के मृत पाए जाने के बाद से ही बॉलीवुड से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कंगना रनौत ने कई बातें कही हैं. जिसके बाद बीजेपी नेता राम कदम ने कंगना के लिए सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद शिव सेना नेता संजय राउत और कंगना के बीच बयानबाजी भी हुई।
संजय राउत ने कहा था कि हम उनसे अपील करते हैं कि मुंबई ना आएं वही इसके बाद कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई में POK जैसा फील होता है। वही कल एक और ट्वीट में उन्होंने कहा था कि वो 9 तारीख को मुंबई आ रही है। जिसमे हिम्मत हो वो रोककर दिखाए।
We may not agree with what someone has to say,but we must defend the right to express in democracy!Freedom of speech,freedom of belief,freedom of movement,freedom of press-cannot b suppressed! We can have counter arguments but beating posters of critics with chappals is a new low
— AMRUTA FADNAVIS (@fadnavis_amruta) September 4, 2020
वही अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की पत्नी अमृता फडनवीस ने एक्ट्रेस कंगना रनौत का सपोर्ट किया है। उन्होंने कंगना के सपोर्ट में एक ट्वीट भी किया है जो की काफी तेजी से शेयर भी किया जा रहा है।
इसमें उन्होंने लिखा है, कोई क्या कहता है उस पर सहमत नहीं हो सकते, लेकिन लोकतंत्र में हमें अभिव्यक्ति के अधिकार को बचाना चाहिए !
आगे उन्होंने लिखा, बोलने की स्वतंत्रता, विश्वास की स्वतंत्रता, आंदोलन की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता को दबाया नहीं जा सकता ! हमारे पास दलीलें हो सकती हैं लेकिन आलोचकों के पोस्टर को चप्पलों से पीटना गलत है।