अम्फाम तूफान की वजह से ओडिशा में तेज हवाएं चल रही है। खतरनाक तेज हवाओं के चलने से पेड़ टूटकर सड़क पर गिर रहे है। इसके साथ ही तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, पारादीप में 102 किमी, चंदबली में 74 किमी, बालासोर में 61 किमी, पुरी में 41 किमी और भुवनेश्वर में 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है।
वहीं पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 19 टीमों को तैनात किया गया है। दक्षिण-24 परगना में 6 टीमें, पूर्वी मिदनापुर और कोलकाता में 4 टीमें, उत्तर-24 परगना में 3 टीमें और हावड़ा में 1 टीम को तैनात किया गया है। इसकी जानकारी एनडीआरएफ के कमांडेंट निशित उपाध्याय ने दी।
चक्रवाती तूफान के चलते ओडिशा में अब तक 1704 आश्रय शिविर लगाए गए है और 119075 लोगों को तटीय इलाकों से निकाला गया है।