1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मां काली के दर्शन कर बोले अमित शाह : तुष्टिकरण की राजनीति से परंपरा आहत हुई

मां काली के दर्शन कर बोले अमित शाह : तुष्टिकरण की राजनीति से परंपरा आहत हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मां काली के दर्शन कर बोले अमित शाह : तुष्टिकरण की राजनीति से परंपरा आहत हुई

बंगाल में विधानसभा चुनाव को भले ही सात महीने है लेकिन बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह अभी से सक्रिय हो गए है। इस वक्त अमित शाह बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर है और लगातार बीजेपी को एक्टिव करने में लगे हुए है। बीजेपी कांग्रेस और लेफ्ट को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर की पार्टी बन ही गई है और इस वक्त उसे बंगाल की सत्ता दिखाई दे रही है।

अमित शाह इस बात को बार बार कहते है की बंगाल के चुनाव में उनकी पार्टी 200 से अधिक सीट जीतने जा रही है। दो दिन के अपने इस दौर पर वो आज देर शाम को कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।

इससे पहले आज उन्होंने माँ काली के दर्शन किये है और इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज दक्षिणेश्वर माँ काली मंदिर में आशीर्वाद लिया। यह समग्र भारतवर्ष की चेतना का केंद्र है और राम कृष्ण परमहंस की तपोभूमि है। स्वामी विवेकानंद की नरेंद्र से विवेकानंद की यात्रा यहीं से शुरू हुई। माँ का आशीर्वाद भारत पर बना रहे। आज यहाँ से नई ऊर्जा और चेतना प्राप्त करके जा रहा हूँ।

इसके बाद उन्होंने प्रेस से बात करते हुए अपनी बात कही, उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति से उसकी महान परंपरा आहत हुई है। बंगाल पूरे देश के आध्यात्मिक और धार्मिक चेतना का केंद्र रहा है। यह गौरव फिर से बंगाल प्राप्त करे इसके लिए मैं सभी से आह्वान करता हूँ कि आप सब एकजुट और जागरूक होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...