केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिनों के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। और वह अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।
आज वे बांकुरा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की। वे यहां भाजपा संगठन की बैठक में हिस्सा लेने के साथ आदिवासी के घर भोजन करेंगे।
HM Shri @AmitShah pays floral tribute to Bhagwan Birsa Munda in Bankura, West Bengal. #SwagatamAmitShah https://t.co/h424EsdOW5
— BJP (@BJP4India) November 5, 2020
बांकुरा में उन्होंने कहा कि एक ओर तो बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ भयंकर आक्रोश दिखाई पड़ता है, वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के प्रति एक आशा और श्रद्धा दिखाई पड़ती है कि वो बंगाल में परिवर्तन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही आ सकता है।
बीजेपी पार्टी ने शाह का एक वीडियो शेयर कृत्ये हुए लिखा, ‘आज भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देकर मेरे 2 दिन के बंगाल के दौरे की शुरुआत हुई है। बंगाल में एक ओर ममता सरकार को लेकर भयंकर जनआक्रोष दिखाई पड़ता है और दूसरी ओर श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति एक आशा और श्रद्धा दिखाई पड़ती है।’
आज भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देकर मेरे 2 दिन के बंगाल के दौरे की शुरुआत हुई है।
बंगाल में एक ओर ममता सरकार को लेकर भयंकर जनआक्रोष दिखाई पड़ता है और दूसरी ओर श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति एक आशा और श्रद्धा दिखाई पड़ती है।
– श्री @AmitShah #SwagatamAmitShah pic.twitter.com/TlQlUW59gy
— BJP (@BJP4India) November 5, 2020
उन्होंने कहा ‘कल रात से मैं बंगाल में हूं। जहां भी मैं गया, इसी प्रकार का उत्साह और ताकत दिखाई पड़ती है। एक तरफ ममता सरकार के खिलाफ भयंकर जन आक्रोश दिखाई पड़ता है। दूसरी ओर नरेंद्र मोदी जी के प्रति एक आशा और श्रद्धा दिखती है कि बंगाल में परिवर्तन मोदी जी के नेतृत्व में ही आ सकता है।’
शाह ने कहा, ‘गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्गों को लाभ पहुंचाने वाली मोदी सरकार की 80 से अधिक योजनाएं पश्चिम बंगाल में जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रही हैं और यह समय बदलाव लाने का है। मैं यह आश्वासन दे सकता हूं कि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।’
More than 80 schemes of the Modi government that benefits the poor, Dalits and backward classes are not reaching the needy in West Bengal and it is time a change is brought: Shri @AmitShah #SwagatamAmitShah
— BJP (@BJP4India) November 5, 2020
अमित शाह ने कहा, “भारत सरकार की 80 से ज्यादा योजनाएं, जो गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़ों के लिए है, उसको ममता सरकार रोक कर बैठी है। मैं ममता दीदी को बताना चाहता हूं कि अगर आपके मन में ये बात है कि आप इन योजनाओं को रोक कर भारतीय जनता पार्टी को रोक लेंगी तो ये आपकी गलतफहमी है।”
I can assure this that in the coming days, a BJP government is going to be formed in West Bengal with a 2/3rd majority: Shri @AmitShah #SwagatamAmitShah pic.twitter.com/i97WZeR3GW
— BJP (@BJP4India) November 5, 2020
अमित शाह बोले, “मैं यहां बंगाल के लोगों से अपील कर रहा हूं कि इसकी सीमावर्ती राज्य और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपने युवाओं को रोजगार का आश्वासन देने के लिए, आपको ममता सरकार को भाजपा सरकार से बदलने की जरूरत है। हम फिर से ‘सोनार बांग्ला’ बनाएंगे।”
I'm here to appeal to the people of Bengal that its a border state and to assure the safety of the nation and to assure employment to its youth, you need to replace the Mamata Govt with the BJP govt. We will form 'Sonar Bangla' again: Shri @AmitShah #SwagatamAmitShah
— BJP (@BJP4India) November 5, 2020
अमित शाह ने ममता सरकार पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का दमन करने का आरोप लगाते हुए कहा, “जिस प्रकार से खास तौर से बीजेपी कार्यकर्ताओं पर दमन का चक्र ममता सरकार ने चलाया है, मैं निश्चित रूप से देख रहा हूं ममता सरकार का जाने का वक्त आ गया है। आने वाले दिनों में यहां भारतीय जनता पार्टी की दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है।”
जिस प्रकार के दमन का चक्र, विशेषकर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर ममता सरकार ने चलाया है, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि ममता सरकार का आखिरी समय आ गया है और आने वाले दिनों में यहां भाजपा की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनने जा रही है: श्री @AmitShah #SwagatamAmitShah
— BJP (@BJP4India) November 5, 2020
बंगाल के युवाओं को नौकरी, बंगाल के गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए ममता सरकार को उखाड़कर फेक दीजिए। भाजपा को एक मौका बंगाल में दीजिए, हम आने वाले दिनों में यहां पर सोनार बांग्ला की रचना करने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में भरसक प्रयास करेंगे।
बंगाल के युवाओं को नौकरी, बंगाल के गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए ममता सरकार को उखाड़कर फेक दीजिए।
भाजपा को एक मौका बंगाल में दीजिए, हम आने वाले दिनों में यहां पर सोनार बांग्ला की रचना करने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में भरसक प्रयास करेंगे।#SwagatamAmitShah pic.twitter.com/WkIMpGynE4
— BJP (@BJP4India) November 5, 2020
अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने गरीबों के लिए जो पैसा भेजा है, वो उन तक पहुंचने दीजिए। स्वास्थ्य की सेवाएं पहुंचने दीजिए, शौचालय पहुंचने दीजिए, उनका घर उन तक पहुंचने दीजिए। तो शायद लोग थोड़ा बहुत आपके लिए भी सोचेंगे।