उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जहां 4 मई तक कोई भी कोरोना का केस नहीं था उसी जिले में देखते ही देखते ये आकंड़ा अब 100 के करीब पहुंच गया है।
आपको बता दे की जनपद में एक साथ 33 कोरोना मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी मरीजो को आईसोलेशन के लिए भेजने की बात कहीं है।
आज मिले ढाई दर्जन से अधिक पाजिटिव मरीजो में दर्जन भर के ऊपर मुम्बई से आए प्रवासी शामिल हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी राजेश मोहन श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एसजीपीजीआई से आज मरीजो के सैंपल की रिपोर्ट आई है।
इसमे कुल 33 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 71 हो गई है।
जबकि कोरोना के कुल मरीजो की संख्या 80 हो गई है और 9 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
आज मिले मरीजो में जिले के गौरीगंज में 6, सिंहपुर ब्लाक में 6, जगदीशपुर ब्लाक में 4 .
भेटुआ ब्लाक में 4, बाजार शुकुल ब्लाक में 4, जामो ब्लाक में 3, शाहगढ़ और मुसाफिरखाना ब्लाक में 2-2 व तिलोई और संग्रामपुर ब्लाक में 1-1 केस पाए गए हैं।