अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारता यात्रा खत्म कर अमेरिका वापस जाते हुए पाकिस्तान के साथ दोस्ती का नया दौर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां ट्रंप पाकिस्तान को आतंकवाद खत्म करने के लिए कह रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस इस्लामाबाद पहुंच कर पाकिस्तान से व्यापारिपक रिश्ते बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, आतंकवाद से लड़ने की पाकिस्तान की नई कोशिशों के मद्देनजर अमेरिका उसके साथ व्यापारिक रिश्तों का विस्तार करेगा।
रॉस ने इस्लामाबाद में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और ऊर्जा मंत्री उमर आयूब खान संग मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, राष्ट्रपति ट्रंप और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच उपयोगी चर्चा के मद्देनजर मैंने पीएम इमरान खान और उनकी टीम के साथ मुलाकात की। चर्चा का उद्देश्य था कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधी रिश्तों को बढ़ावा दिया जाए। रॉस ने कहा कि, हमारे आर्थिक संबंधों में मजबूती आने से फायदा दोनों देशों को होगा।