पाकिस्तान में पायलटों के लाइसेंस से जुड़ा बड़ा फ्रॉड सामने आने के बाद से ही पाकिस्तान लगातार बेइज़्ज़त हो रहा है। तमाम देश उसे बैन कर रहे है और अब एक और रिपोर्ट ने उसकी मुश्किल बढ़ा दी है।
आपको बता दे, यूरोपीय यूनियन सेफ्टी एजेंसी ने अपने 32 मेंबर देशों से कहा है कि वो फौरन पाकिस्तान के पायलटों पर बैन लगाएं।
अब खबर आ रही है कि अमेरिका ने भी पाकिस्तान के पायलटों के लाइसेंस और सर्टिफिकेट को लेकर चिंता जाहिर की है।
अमेरिका में पीआईए की चार्टर सेवाओं का परमिट अब रद्द कर दिया गया है क्यूंकि उन्हें यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इंतज़ाम मजबूत करने है।
बताते चले, कुवैत, ईरान, जॉर्डन और यूएई जैसे मुस्लिम देश पहले ही पीआईए और पाकिस्तानी पायलटों को बैन कर चुके हैं। इसके बाद वियतनाम, ब्रिटेन और मलेशिया ने भी यही फैसला किया।