भारत ने जबसे टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप पर रोक लगायी है तबसे दुनिया के कई देशों से भी यह आवाज़ उठने लगी है की चीन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
अमेरिका के कई सांसदों ने तो खुलकर भारत के इस कदम का स्वागत किया था और अमेरिका में भी अपनी सरकार से ऐसे कदम उठाने की अपील की थी।
आपको बता दे कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय का एक अहम् बयान आया है जिसमे ये सन्देश दिया गया है कि आने वाले समय में अमेरिका भी ऐसे कड़े कदम उठा सकता है।
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इस बात को स्वीकार किया है कि अमेरिका भी ऐसे कदम उठाने पर विचार कर रहा है।
रिपब्लिकन पार्टी के ही सांसद रिक क्रोफोर्ड भी यह कह चुके है की चीनी एप देश की सुरक्षा के लिए खतरा है और भारत की राह पे चलते हुए हमे इन्हे प्रतिबंधित कर देना चाहिए।