1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिकाः भड़के प्रदर्शकारियों को ट्रंप की चेतावनी, कहा-नहीं माने तो उतारनी पड़ेगी सेना

अमेरिकाः भड़के प्रदर्शकारियों को ट्रंप की चेतावनी, कहा-नहीं माने तो उतारनी पड़ेगी सेना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिकाः भड़के प्रदर्शकारियों को ट्रंप की चेतावनी, कहा-नहीं माने तो उतारनी पड़ेगी सेना

अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में पुलिस हिरासत में अश्वेत जाॅर्ज फ्लाॅयड की मौत के बाद अब कई शहरों में हिंसा भड़क गई है। प्रदर्शनकारियों की तरफ से स्टोर को लूटा गया और पुलिस की गाड़ियों के साथ कई इमारतों में आग भी लगा दी गई।

प्रशासन ने वाशिंगटन समेत 40 शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। ट्रंप ने सभी प्रभावित शहरों के गवर्नरों से दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने करने के लिए कहा है।

हिंसा के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के पास 200 साल पुरोन चर्च का दौरा किया। यह वहीं चर्च है जहां पुलिस से झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी थी। ट्रंप ने कहा कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के सहयोगी है। हिंसा की आग में जल रहे देश में हालात पर काबू पाने के लिए ट्रंप ने अमेरिकी सेना को उतारने का फैसला किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...