1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अम्बेडकरनगर – बिजली के फ्लैट रेट की मांग को लेकर बुनकरों का प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर – बिजली के फ्लैट रेट की मांग को लेकर बुनकरों का प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अम्बेडकरनगर – बिजली के फ्लैट रेट की मांग को लेकर बुनकरों का प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर में बुनकरों ने बिजली के फ्लैट रेट की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश बुनकर महासभा द्वारा किये गए प्रदर्शन में बुनकरों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए धोखा देने की बात कही।

बुनकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 3 सितम्बर को सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपर मुख्य सचिव हथकरघा नवनीत सहगल के साथ बुनकरों की बैठक में कुछ बिन्दुओ पर सहमति बनी थी।

 

लेकिन नए आदेश में उन बिन्दुओ को हटा दिया गया, जो बुनकरों के साथ धोखा और वादा खिलाफी है। जिसके विरोध में पूरे प्रदेश में बुनकरों ने 15 अक्टूबर से पावर लूमो को ठप्प कर विरोध जता रहे है।

आज प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग कर रहे है कि बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दी जाय। नई व्यवस्था से बिजली का रेट 20 से 25 गुना तक बढ़ गया है। साथ ही बिजली विभाग द्वारा बुनकरों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...