1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. धरने पर बैठे अमरिंदर सिंह, बोले- किसानों के प्रति केंद्र का रवैया सही नहीं

धरने पर बैठे अमरिंदर सिंह, बोले- किसानों के प्रति केंद्र का रवैया सही नहीं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
धरने पर बैठे अमरिंदर सिंह, बोले- किसानों के प्रति केंद्र का रवैया सही नहीं

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर बुधवार को धरना दिया। कैप्टन अमरिंदर के साथ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधा।

अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि तीन बिल पास किए गए। हम गरीब किसानों के लिए लड़ रहे हैं। क्या किसान कॉरपोरेट या किसी बैंक से मदद मांगने जाएगा। आप एक प्रणाली को दूसरी दमनकारी प्रणाली से दबा रहे हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जंतर-मंतर पर धरना के दौरान मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘हम न्याय चाहते हैं। अगर आप हमारी आजीविका छीनते हैं तो यह अच्छी बात नहीं है। हमारी ट्रेनों और मालगाड़ियों को रोक दिया गया है। कोयले की सप्लाई न होने से पंजाब के सभी पावर प्लांट आज बंद हैं। ‘

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘हमारे जवान सियाचिन में बैठे हैं। हम कुछ ऐसा नहीं करेंगे जो देश के खिलाफ हो। हम केंद्र के खिलाफ बोलना नहीं चाहते थे या ऐसी कोई भी बात नहीं कर रहे थे जिसे राष्ट्र विरोधी माना जाए। हमारे लोग सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।’

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जंतर मंतर पर मीडिया को संबोधित करते हुए। मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमारे किसानों के प्रति केंद्र का रवैया और राज्य के अधिकारों को कम आंकना सही नहीं है। मुख्यमंत्री के रूप में, मेरे राज्य और मेरे लोगों के अधिकारों की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।’

सीएम ने कहा कि धर्म को मत छुओ और आजीविका के मुद्दे को मत छुओ। इससे तीखी प्रतिक्रिया की रफ्तार बढ़ती है। सीएम ने कहा कि गुरेज, द्रास, लेह, लद्दाख, चुसुल और गलवान सब जगह पंजाबी बैठे हैं। हम राष्ट्र विरोधी नहीं हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, दो बातें हैं। हुक्मरानों कुछ नहीं चाहिए धन के मसले पर और 1 फीट के मसले पर। मैं अपने राज्य का गृहमंत्री हूं। पाकिस्तान से हर रोज दो से तीन ड्रोन आते हैं। वह किसी एंटी नेशनल और गुंडे के हाथ चले गए तो परेशानी खड़ी हो सकती। राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल है। हमें बखेड़ा नहीं चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...