बुरहानपुरः जनपद के श्रीगणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा की महिला जनप्रतिनिधियों की अहम मौजूदगी रही। कार्यक्रम का नेतृत्व बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने किया।
कार्यक्रम में नेपानगर विधायक मंजू दादू, महापौर माधुरी पटेल सहित भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं। सम्मेलन में लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित न होने को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा गया।
कार्यक्रम में विधायक अर्चना चिटनिस ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर सवाल खड़े किए। वहीं नेपानगर विधायक मंजू दादू ने भी महिला अधिकारों को लेकर अपनी बात मजबूती से रखी। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर भी अपनी रणनीति के संकेत दिए। विधायाक चिटनिस ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा इस मुद्दे पर राजनीति की है। कभी जाति के नाम पर, कभी दल के नाम पर महिला आरक्षण बिल को रोकने का काम किया गया।
उन्होंने कहा कि अब देश की महिलाएं जाग चुकी हैं और आने वाले चुनाव में इसका जवाब जरूर देंगी। भाजपा महिला नेत्रियों का कहना था कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और कांग्रेस ने इस दिशा में हमेशा बाधा उत्पन्न की है। सम्मेलन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बुरहानपुर से संवाददाता राजू सिंह राठौड़ की रिपोर्ट