रिपोर्ट: परमजीत सिरोही
मुख्यमत्रीं शिवराज सिहं चौहान ने मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ एक बैठक की। बैठक में यह फैसला लिया गया कि 15 से 31 जनवरी तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगें। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कई अन्य प्रकार कि पाबंदियां लगाई गई।

कोरोना कि तीसरी लहर में जो संक्रमण के बढ़ते मामलें देखने को मिल रहें है, उसके चलतें यह दावा किया जा रहा हें कि प्रकरण और बढ़ेंगे। कोरोना के कम असर के कारण संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत कम पड़ रही है। जिसके चलते सभी कलेक्टर होम आइसोलेशन पर ज्यादा ध्यान दे रहे है। प्रदेश में कोरोना की साप्ताहित संक्रमण दर छह प्रतिशत हो गई है।

कोरोना के 4755 नए मरीज मिले
मध्य प्रदेश में गुरुवार को 4755 नए मरीज मिले हैं। इंदौर में भी 1291 नए मरीज मिले हैं। तो भोपाल में 1008 कोरोना संक्रमित मिले हैं। ग्वालियर और जबलपुर में भी लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को ग्वालियर में 570 और जबलपुर में 349 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। गुरुवार को नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में मरीजों की संख्या 21394 हो गई है। पॉजिटिविटी दर 6 फीसदी पर पहुंच गई है।