भारत चीन सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टियों ने केंद्र सरकार का समर्थन किया है। बैठक की शुरूआत में पीएम मोदी के साथ अन्य नेताओं ने गलवान घाटी में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इस बैठक में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार से कई सवाल पूछे है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी की बैठक बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी।
इस बैठक में अलग-अलग पार्टियों के 17 अध्यक्ष शामिल हुए है। बैठक में जिन पार्टियों के पांच से ज्यादा सांसद हैं सिर्फ उन्हें ही इस बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। बैठक में मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख ने कहा कि हम सब एक है। हम आपके साथ है, पीएम। हम अपनी सेना और उनके परिवारों के साथ है।
इसके अलावा जेडीयू के अध्यक्ष ने कहा कि चीन के खिलाफ देशव्यापी गुस्सा है। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं होना चाहिए, हम सब साथ है। वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक राष्ट्र के लिए एक अच्छा संदेश है। दिखाता है कि हम अपने जवानों के पीछे एकजुट हैं। टीएमसी दृढ़ता से सरकार के साथ एकजुट है।